खाली पेट खजूर खाना कितना फायदेमंद, इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: November 29, 2022 06:55 AM2022-11-29T06:55:54+5:302022-11-29T06:55:54+5:30

Next

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है कंट्रोल- शोध के अनुसार, तनाव और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में खजूर उपयोगी है। खजूर फाइबर और आयरन का बेहतर स्रोत है। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना दो खजूर खाने चाहिए।

क्योंकि खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इसके सेवन से कब्ज जैसी पेट की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है। फाइबर सेवन की कमी से कब्ज हो सकता है। यह मल त्याग को बढ़ावा देती हैं और इससे संपूर्ण पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति बन जाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के दूसरे अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे कि वो अंग ठीक से काम कर पाते हैं। खजूर में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसलिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आप एनीमिया से बच जाएंगे।

खजूर में पोटैशियम होता है, जो उसे पोटैशियम का पावर हाउस बनाता है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार, एक वयस्क को दिन में 3.10 मिग्रा पोटैशियम की जरूरत होती है। इससे कम मिलने पर हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा व दिल की अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 भी पाए जाते हैं। कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों ही हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। वहीं विटामिन बी6 प्रोटीन को तोड़ने और तंत्रिका के कार्यों में मददगार होता है।