रोजाना आंवला खाने के 5 जबरदस्त फायदे, उपयोग और औषधीय गुण

By संदीप दाहिमा | Published: November 24, 2022 07:01 AM2022-11-24T07:01:02+5:302022-11-24T07:01:02+5:30

Next

आंवला का सेवन करने से बाल घने, चमकदार और स्वस्थ रहते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल बढ़ते और घने हो सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है और डैंड्रफ से भी बचाव कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे।

आंवला विटामिन का भंडार है और इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। मिनरल और आयरन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह तेज होता है, जिससे फुर्ती बनी रहती है। यह मेमोरी को भी तेज कर सकता है।

लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर आंवला का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह लिवर को मजबूत करता है। इससे उसकी कार्यप्रणाली सही रहती है। आंवला टॉक्सिक एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालने का काम भी करता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पर पड़ने वाले बुरे असर को भी आंवला कम करता है।

आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। आंखों की समस्या मोतियाबिंद या रतोंधी के लिए आंवला का जूस फायदेमंद साबित हुआ है। इतना ही नहीं अगर आपकी आंखों में दर्द रहता है, तो आपको आंवला रस पीना चाहिए।

आंवला का नियमित सेवन करने से पाचन सिस्टम सही रहता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह गैस्ट्रिक की समस्या को ठीक करने के साथ पूरे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज, डायरिया और पाइल्स जैसी समस्या में भी राहत पहुंचाता है।