पिएं 5 सबसे ताकतवर जूस, रोगों से लड़ने में मिलेगी मदद, शरीर होगा डिटॉक्स

By संदीप दाहिमा | Published: July 20, 2022 02:19 PM2022-07-20T14:19:31+5:302022-07-20T14:29:52+5:30

Next

चुकंदर का जूस: आयरन और पोटेशियम के भरपूर चुकंदर को खाना आपके खून के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। यह खून में मिलकर आपको खून को साफ करती हैं।

गाजर का जूस: गाजर में विटामिन ए पाया जाता है। यह आंखों के लिए सबसे फायदेमंद होता है, शरीर में ताकत लाने के लिए भी गाजर का जूस बहुत लाभदायक है।

अनार का जूस कैंसर जैसी बीमारियों के लड़ने में मदद करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है, संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

मौसंबी का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है, सुबह खाली पेट मौसंबी का जूस पीने से कई फायदे मिलते है।

रोजाना संतरे का जूस ना सिर्फ आपके मूड को फ्रेश करता है बल्कि इससे स्किन चेहरे के एक्ने भी ठीक होते हैं, कॉम्प्लेक्शन और स्किन टेक्सचर बेहतर होता है। संतरे के जूस में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट कर सनबर्न से भी छुटकारा दिलाता है।