लाइव न्यूज़ :

मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 1277 अंक की उछाल के साथ 58,000 के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: October 4, 2022 17:34 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स में 1,277 अंक की बढ़त रही। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,276.66 अंक यानी 2.25 प्रतिशत उछलकर 58,065.47 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 1,311.13 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 386.95 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,274.30 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ पावरग्रिड, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज में गिरावट रही। सेंसेक्स में सोमवार को 638.11 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 207 अंक टूटा था।
4 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में मजबूती रही। अमेरिका में कुछ आर्थिक आंकड़े कमजोर होने से यह संभावना जतायी जा रही है कि फेडरल रिजर्व आक्रामक रूप से ब्याज दर में वृद्धि पर विराम लगा सकता है।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत चढ़कर 89.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 590.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। हाल के दिनों में एफआईआई शुद्ध रूप से बिकवाल रहे थे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स