लाइव न्यूज़ :

Sukanya Samriddhi Scheme: ब्याज दर पर बंपर कमाई!, सुकन्या समृद्धि योजना पर नए साल से पहले बड़ी घोषणा, जानें पीपीएफ और किसान विकास पत्र का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2023 18:32 IST

Open in App
1 / 7
सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत और तीन साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ा दीं।
2 / 7
अन्य सभी छोटी योजनाओं के लिए दरें पहले की तरह बनी रहेंगी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर ब्याज दर मौजूदा आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दी गई।
3 / 7
तीन साल की सावधि जमा पर दर मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत और बचत जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत पर यथावत रखी गई हैं।
4 / 7
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दरें समान थीं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है। इसकी पूर्ण अविध 115 माह है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर एक जनवरी से 31 मार्च 2024 के लिए 7.7 प्रतिशत पर यथावत रही। मासिक आय योजना के लिए ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
5 / 7
निवेशकों के लिए यह 7.4 प्रतिशत होगी। सरकार हर तिमाही में मुख्य रूप से डाकघरों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर अधिसूचित करती है।
6 / 7
रिजर्व बैंक ने मई, 2022 से नीतिगत दर 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी थी, जिससे बैंकों को भी जमा पर ब्याज दरें बढ़ानी पड़ी थीं।
7 / 7
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल फरवरी से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की लगातार पांच बैठकों में नीति दर पर यथास्थिति बना रखी है।
टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development AuthorityGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम