लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 474 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे पहुंचा

By संदीप दाहिमा | Updated: March 20, 2023 12:38 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और बैंकिंग, आईटी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई।
2 / 6
इस दौरान, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 474.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 57,514.94 अंक पर आ गया। इसके 28 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.10 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,960.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।
3 / 6
अडाणी एंटरप्राइजेज, जेडब्ल्यूएस स्टील और हिंडाल्को समेत इसके 45 शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा करीब 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
4 / 6
रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में थे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर तथा कोटक बैंक करीब 0.24 प्रतिशत के लाभ में कारोबार कर रहे थे।
5 / 6
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में बैंकिंग क्षेत्र के संकट से धारणा प्रभावित हो रही है, इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से भी चिंता बढ़ रही है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट रही है। हांगकांग, तोक्यो, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के बाजारों में गिरावट रही जबकि चीन का शेयर बाजार लाभ में रहा।
6 / 6
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,766.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती