लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 491 अंक उछला

By संदीप दाहिमा | Updated: January 4, 2024 18:33 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 491 अंक के लाभ में रहा। मुख्य रूप से रियल्टी, बिजली और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 490.97 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,847.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 598.19 अंक तक चढ़ गया था।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.25 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,658.60 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद आज तेजी लौटी।
3 / 5
इसका मुख्य कारण प्रमुख बैंकों का मासिक कारोबार का बेहतर होना है। इससे कर्ज में अच्छी वृद्धि का संकेत मिलता है। रिहायशी क्षेत्र में अच्छी मांग की उम्मीद में रियल्टी क्षेत्र सर्वाधिक लाभ में रहा। इसे आवास कर्ज का वितरण बेहतर रहने के आंकड़े समर्थन मिला।’’ सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक 4.44 प्रतिशत और एनटीपीसी तीन प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ।
4 / 5
इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। विंडमिल कैपिटल के स्मॉलकेस प्रबंधक और वरिष्ठ निदेशक नवीन के आर ने कहा, ‘‘निफ्टी रियल्टी सूचकांक का प्रदर्शन 2023 में बेहतर रहा है।
5 / 5
यह बताता है कि भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में वृद्धि पर रोक के बाद से इसमें अच्छी तेजी आई है। इस साल नीतिगत दर में कटौती क्षेत्र के लिये सकारात्मक होगा...।’’ अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई मिडकैप में 1.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 1.04 प्रतिशत की तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत चढ़कर 78.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 666.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 535.88 अंक और निफ्टी 148.45 अंक नुकसान में रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम