लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 273 अंक गिरा, निफ्टी भी कमजोर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 13, 2023 14:54 IST

Open in App
1 / 4
विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 273.21 अंक गिरकर 59,684.82 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 69.75 अंक कमजोर होकर 17,788.45 अंक पर खिसक गया।
2 / 4
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, नेस्ले, टीसीएस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक और इंफोसिस ने एक दिन पहले ही दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे।
3 / 4
दूसरी तरफ, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर लाभ की स्थिति दर्शा रहे थे। पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 147.47 अंक गिरकर 59.958.03 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 37.50 अंक कमजोर होकर 17,858.20 अंक पर बंद हुआ था।
4 / 4
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को भी 1,662.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी। एशिया के अन्य बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टोक्यो का बाजार गिरावट पर है। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक स्थिति में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत गिरकर 83.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स