लाइव न्यूज़ :

Maruti ने मारी बाजी, Toyota, MG Motor, Hyundai को छोड़ा पीछे, 1,59,418 यूनिट्स को बेचा

By संदीप दाहिमा | Updated: July 1, 2023 15:35 IST

Open in App
1 / 5
मारुति सुजुकी इंडिया की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 1,59,418 इकाई हो गई है। कंपनी ने शनिवार को बयान में यह जानकारी दी। एमएसआई ने जून, 2022 में 1,55,857 इकाई थोक बिक्री की थी।
2 / 5
ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री पिछले साल जून में 14,442 इकाई से मामूली गिरावट के साथ 14,054 इकाई रह गई। इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर वाले कॉम्पेक्ट खंड में बिक्री जून 2022 के 77,746 इकाई से 17 प्रतिशत गिरावट के साथ 64,471 इकाई रह गई। मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री पिछले साल जून के 1,507 इकाई से बढ़कर 1,744 इकाई हो गई। ब्रेजा, ग्रांट विटारा और अर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री जून, 2022 के 18,860 इकाई से बढ़कर जून, 2023 में 43,404 इकाई हो गई। कंपनी ने बताया कि उसका निर्यात घटकर जून में 19,770 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 23,833 इकाई था।
3 / 5
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 65,601 इकाई हो गई है।
4 / 5
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 19,608 इकाई हो गई है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। टीकेएल ने जून, 2022 में 16,512 इकाई थोक बिक्री की थी।
5 / 5
एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 5,125 इकाई हो गई है। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। एमजी मोटर इंडिया ने जून, 2022 में 4,504 इकाई खुदरा बिक्री की थी।
टॅग्स :Marutiटोयोटाएमजी मोटरMG MotorहुंडईHyundai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

कारोबारत्योहार पर बड़ी खबर?, वित्त वर्ष 2029-30 तक 45000 करोड़ रुपये का निवेश, 26 नए वाहन और लाखों नौकरी, दक्षिण कोरिया की वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर कंपनी की घोषणा

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारGST Rates List 2025: जीएसटी में कमी और पहले दिन रिकॉर्ड, 30000 वाहन की बिक्री, नवरात्र में और कमाई की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?