Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 8 मार्च 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Published: March 8, 2023 09:47 PM2023-03-08T21:47:46+5:302023-03-08T21:50:29+5:30

Next
today gold rate in delhi 22 carat | today-gold-rate-in-delhi-22-carat | Latest business Photos at Lokmatnews.in

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 615 रुपये की गिरावट के साथ 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Price Today 8 March 2023 | gold-price-today-8-march-2023 | Latest business Photos at Lokmatnews.in

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,285 रुपये लुढ़ककर 62,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

today gold price in delhi | today-gold-price-in-delhi | Latest business Photos at Lokmatnews.in

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 615 रुपये की गिरावट के साथ 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

24ct gold price today | 24ct-gold-price-today | Latest business Photos at Lokmatnews.in

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 20.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

hallmark gold price today | hallmark-gold-price-today | Latest business Photos at Lokmatnews.in

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की हानि के साथ 1,817.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।