लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: नवरात्रि के पहले दिन सोना हुआ महंगा, सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

By संदीप दाहिमा | Updated: September 22, 2025 12:23 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 799 रुपये चढ़कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 799 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 1,11,750 प्रति 10 ग्राम हो गई।
2 / 6
हालांकि, सबसे अधिक कारोबार करने वाले अक्टूबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 761 रुपये या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,10,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
3 / 6
पिछले सप्ताह यह 1,10,666 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचा था। चांदी में भी तेजी देखी गई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।
4 / 6
अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,446 रुपये या 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,33,582 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
5 / 6
इसी तरह, दिसंबर में आपूर्ति वाले सबसे अधिक कारोबार वाले चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 2,473 रुपये या 1.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,32,311 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए।
6 / 6
कारोबारियों का कहना है कि रुपये में कमजोरी और घरेलू बाजार में निराशाजनक माहौल ने सोने की कीमतों को और मजबूती दी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,732.62 डॉलर प्रति औंस रहा। इस बीच, दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव 2.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43.88 डॉलर प्रति औंस रहा।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स