लाइव न्यूज़ :

2023 में सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान

By संदीप दाहिमा | Updated: January 1, 2023 10:37 IST

Open in App
1 / 5
भारतीय बाजार में नये साल में अधिक निवेशकों के सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ने से 2023 में सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
2 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मार्च में 2,070 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से नवंबर में 1,616 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक आ गयी और उसके बाद से इसमें सुधार हो रहा है। 2022 की शुरुआत में सोने की कीमत करीब 1,800 डॉलर प्रति औंस थी।
3 / 5
इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,803 डॉलर प्रति औंस है। जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) पर सोना 54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जब रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 83 के करीब है।
4 / 5
भविष्य में भू-राजनीतिक स्थिति, मंदी की चिंता, मुद्रास्फीति के रुझान और क्रिप्टो परिसंपत्तियों के लिए कम मांग जैसे कई कारकों से सोने की कीमतों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अनिश्चित समय में सोना को हमेशा एक सुरक्षित पूंजी माना जाता है।
5 / 5
कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और जिंस शोध के प्रमुख रविंद्र वी राव ने बताया, ''अगले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के सकारात्मक रुझान के साथ 1,670-2,000 डॉलर के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर सोना 48,500-60,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकता है।''
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?