लाइव न्यूज़ :

Budget से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 1, 2023 10:54 IST

Open in App
1 / 5
नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 516.97 अंक की बढ़त के साथ 60,066.87 अंक पर पहुंच गया।
2 / 5
एनएसई निफ्टी 153.15 अंक चढ़कर 17,815.30 अंक पर था। सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और एनटीपीसी शुरुआती कारोबार में बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
3 / 5
वहीं आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट थी। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में था।
4 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 49.49 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.20 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी गिरकर 84.49 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,439.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सआम बजट 2023निफ्टीStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?