बर्थडे स्पेशल: 32 की हुईं 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, फैट से फिट होकर इन बोल्ड अदाओं से करती हैं घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2019 07:09 AM2019-06-02T07:09:39+5:302019-06-02T07:09:39+5:30

Next

बॉलीवुड की 'दंबग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32वां जन्मदिन अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस बनने के लिए खुद को फैट से फिट कर सबको हैरान कर दिया था।

सोनाक्षी हमेशा से ही एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, लेकिन 2 जून, 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की।

सोनाक्षी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही और सोनाक्षी ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

मगर सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने उनको कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने के लिए बढावा दिया। इसलिए अपने शुरुआती दिनों में बतौर फैशन डिनाइनर काम किया।

सोनाक्षी ने 'दंबग' फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था और इसका पूरा श्रेय वो सलमान को देती हैं। सोनाक्षी ने एक बार ये खुलासा किया था कि सलमान उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे।

'दंबग' ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में हिट कर दिया था। जब सभी साइज जीरो और मिनी स्कर्ट वाली एक्ट्रेस के पीछे भाग रहे थे तब सोनाक्षी ने साड़ी को एक बार फिर हिट कराया था।

लोगों को उनमें पुराने जमाने की हीरोइनों की झलक दिखती है। ऋतिक हैं सोनाक्षी के सबसे बड़े फैन नच बलिए के आठवें सीजन में सोनाक्षी बतौर जज नजर आई थी।

इस सीजन में एक बार ऋतिक रोशन मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। जहां सोनाक्षी ने बताया कि वह कैसे उनकी फैंन हैं तो ऋतिक ने भी अपने दिल का हाल बयां करते हुए कहा कि वह सोनाक्षी के बहुत बड़े फैन है।अब तक का करियर सोनाक्षी रिसेंटली फिल्म कंलक में दिखाई दी थीं।

हलांकि फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। मगर सोनाक्षी का रोल लोगों को भा गया। सोनाक्षी को उनकी पहली ही फिल्म में के लिए काफी पसंद किया गया।

दबंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया। इन फिल्मों में सोनाक्षी की 'आर राजकुमार', 'राउडी राठौर', 'दबंग 2', 'हॉलीडे' और 'इत्तेफाक' शामिल हैं।