PHOTOS: रणवीर सिंह अजीबोगरीब मास्क में आए नजर, वायरल हुआ लुक, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: January 13, 2021 02:11 PM2021-01-13T14:11:03+5:302021-01-13T14:11:03+5:30

Next

इसमें कोई शक नहीं है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के दमदार एक्टर हैं, लेकिन रणवीर हमेशा अपने रंगीन कपड़ों और स्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं।

इस समय रणवीर सिंह अपने मास्क को लेकर चर्चा में हैं, इस लुक में रणवीर सिंह को पहचान पाना मुश्किल है, कोरोना वायरस के चलते रणवीर सिंह अपने अलग मास्क के साथ नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ने डिजाइनर मास्क पहना हुआ था। उन्होंने काले रंग का डिजाइनर मास्क, नीले चश्मे और नीले रंग का हूडि ट्रैक सूट पहना हुआ था।

रणवीर को अक्सर इस तरह के अलग अवतार में देखा जाता है। इसके कारण रणवीर अक्सर ट्रोल होते हैं। लेकिन रणवीर ने कभी परवाह नहीं की।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

इस बार रणवीर बाकी सभी अवतारों से अलग है जैसे अलग-अलग रंग की टोपी, काले चश्मे, जूते, रंगीन कपड़े।

रणवीर के आउटफिट हमेशा अलग होते हैं। लेकिन, अक्सर उन्हें अपने कपड़ों के फैशन के कारण ट्रोल होना पड़ता है।

कुछ लोग सोशल मीडिया पर अक्सर रणवीर सिंह के विचित्र अंदाज का मजाक और ट्रोल करते हैं ।

मस्तमौला रणवीर जो पसंद करते हैं वही करते हैं, रणवीर किसी भी स्टाइल को कैरी करने में पीछे नहीं हटते।