पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा की शिल्पा शेट्टी से लंदन में हुई थी मुलाकात, जानें एक परफेक्ट कपल की लवस्टोरी

By अनिल शर्मा | Published: July 21, 2021 05:16 PM2021-07-21T17:16:02+5:302021-07-21T17:16:02+5:30

Next

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा इंडस्ट्री में सबसे मशहूर और चर्चित कपल हैं। फैंस को ये जोड़ी खूब पसंद आती है। शिल्पा और राज हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अश्लील फिल्में बनाने और प्रसारित करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया था। इस वजह से एक बार फिर शिल्पा और राज कुंद्रा चर्चा में हैं। दोनों पहली बार कब मिले थे? आइए जानते हैं-

राज कुंद्रा की शिल्पा शेट्टी से जिस वक्त मुलाकात हुई उस वक्त उनका नाम इंडस्ट्री में काफी ऊपर था। वह सुपरहीट स्टार्स के साथ काम कर रही थीं। 2007 में, वह यूके स्थित रियलिटी शो बिग ब्रदर के सीजन 5 में दिखाई दीं।

वह विवादित शो 'बिग ब्रदर' की विनर बनीं। इसी बीच उनकी मुलाकात लंदन में शादीशुदा बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई। राज शिल्पा शेट्टी के नाम पर एक परफ्यूम के प्रचार में उनकी मदद कर रहे थे।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज शिल्पा संग रिलेशनशिप की शुरुआत में कई महंगे गिफ्ट्स दिया करते थे।

इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 22 नवंबर 2009 को शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने खास दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।

यह तो सभी जानते हैं कि खूबसूरत दिखने औरफिट रहने के लिए शिल्पा काफी मेहनत करती हैं। योग और वर्कआउट की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनके इस वीडियो ने कई लोगों को वर्कआउट के लिए प्रेरित किया और उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक भी किया।

फोटो में दिख रही शिल्पा, जो अपने करियर की शुरुआत में दिखाई दीं, मौजूदा दौर की शिल्पा के बीच अंतर को दर्शाता है। कई लोगों को पिछली फोटो देखकर यकीन नहीं होगा। उनका लुक काफी नॉर्मल था। पुरानी तस्वीरों और मौजूदा तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ ​​देखा जा सकता है।

हमेशा की तरह उनकी इस फोटो में शिल्पा का लुक, खूबसूरती, फैशन, स्टाइल और उनके चेहरे पर भारी आत्मविश्वास देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर शिल्पा के नए अवतार की तस्वीरें उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रही हैं।

अगर आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो आपको उनकी अलग-अलग वेश में ग्लैमरस तस्वीरें नजर आएंगी। वह सोशल मीडिया पर रोजाना स्टाइलिश और उतनी ही फैशनेबल तस्वीरों के साथ-साथ सेल्फी भी शेयर करती हैं। उनकी हर तस्वीर उनके फैंस के लिए खास होती है।