प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर के स्विमसूट में आईं नजर, जेठानी सोफी टर्नर का दिखा बिकीनी लुक

By ललित कुमार | Published: August 6, 2019 03:18 PM2019-08-06T15:18:41+5:302019-08-06T15:18:41+5:30

Next

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ब्राउन कलर के स्विमसूट में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ये पूल पार्टी के दौरान की ये सभी तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।

प्रियंका इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर मियामी में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं।

प्रियंका के इस पूल पार्टी में उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी ग्रीन कलर की बिकीनी में दिखाई दीं।

प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कई कलाकार दिखाई देंगे।

हाल ही में प्रियंका ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

प्रियंका कुछ दिनों पहले सिगरेट पीने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं।