'पठान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन लुक में नजर आए शाहरुख-दीपिका और जॉन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 1, 2022 03:30 PM2022-12-01T15:30:02+5:302022-12-01T15:30:02+5:30

Next

शाहरुख खान ने अपनी उपकमिंग फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें शाहरुख, दीपिका और जॉन एक साथ नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- पेटी बांध ली है ? आपकी राइड उतार-चढ़ाव से भरी होने वाली है! बड़े पर्दे पर पठान के #55DaysToPathaan 25 जनवरी, 2023 को बड़े पर्दे पर पठान के साथ #YRF50 का जश्न मनाएं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस पोस्टर को चार अलग अलग भाषा में रिलीज किया है, जिसमे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस पोस्टर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तीनों हाथ में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

शाह रुख खान पूरे 4 साल बाद 'पठान' फिल्म से पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

शाहरुख खान की अगले साल तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमे पठान, जवान और डंकी में नजर आएंगे। (फोटो: इंस्टाग्राम)