Pathaan Box Office Collection Day 39: शाहरुख की 'पठान' ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, जानिए फिल्म ने कमाए इतने करोड़

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 5, 2023 01:53 PM2023-03-05T13:53:28+5:302023-03-05T13:55:41+5:30

Next

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का क्रेज रिलीज के 39वें दिन भी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

'पठान' ने शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। वही, शनिवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 532 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमे हिंदी भाषा में 512.85 करोड़ की कमाई की है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' ने कमाई के मामले में एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है।

'बाहुबली 2' ने हिंदी भाषा में 510.99 करोड़ की कमाई की थी। जबकि 'पठान' ने 512.85 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो, वह जल्द ही फिल्म डंकी और जवान में नजर आने वाले हैं।