मोनालिसा ने शेयर की पति विक्रांत सिंह संग रोमांस की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 29, 2021 10:47 AM2021-05-29T10:47:16+5:302021-05-29T10:50:46+5:30

Next

हाल ही में मोनालिसा पति विक्रांत सिंह संग रोमांस की तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में मोनालिसा और पति विक्रांत सिंह काफी रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं, दोनों का अंदाज काफी रॉयल नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में मोनालिसा एक लॉन्ग पार्टी वेयर गाउन में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं वहीं विक्रांत ने यहां ब्लैक कलर का स्टाइलिश सूट पहना हुआ है।

इन तस्वीरों में मोनालिसा का कर्ली हेयर्स वाला लुक किसी राजकुमारी की तरह नजर आ रहा है। मोनालिसा के फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ बंगाली, कन्नड़, हिन्दी और तमिल फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 को ओड़िया फिल्म जय श्री राम से किया था।

मोनालिसा ने 2005 में पहली बॉलीवुड फिल्म ब्लैकमेल में काम की थी। मोनालिसा की सबसे सफल फिल्मों में भोले शंकर, रंगभूमि और प्रतिज्ञा हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।