शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दिखाईं अपने हुस्न की अदाएं

By ललित कुमार | Published: March 29, 2019 04:43 PM2019-03-29T16:43:44+5:302019-03-29T16:43:44+5:30

Next

मलाइका अरोरा कई दिनों से लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, इन सब बातों की परवाह ना करते हुए मलाइका ने स्विमिंग पूल किनारे अपनी बेहद हॉट और सेक्सी तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है।

महज 2 घंटे पहले मलाइका ने इस तस्वीर को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर किया था, अब तक इस तस्वीर को 1 लाख 55 हजार से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हर तरफ चर्चा में हैं।

खबरों की मानें तो यह कपल अगले महीने यानि 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं मीडिया ने तो इस शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर ली है।

मलाइका और अर्जुन की उम्र में करीबन 12 साल का बड़ा फासला है, अर्जुन 12 साल छोटे हैं।

साथ ही यह शादी क्रिश्चियन रीति रिवाजों से होगी। अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान मलाइका की ब्राइड्समेट होंगी।

अरबाज खान करीब 17 साल बाद तलाक लेने के बाद से ही मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों से आने लगी थी।