करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से लॉन्च करेंगे ये 3 चेहरे, 'जान्हवी कपूर' की बहन भी करेगी डेब्यू

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 3, 2022 02:51 PM2022-03-03T14:51:47+5:302022-03-03T14:54:54+5:30

Next

अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म 'बेधड़क' से शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

फिल्म 'बेधड़क' को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले 'धड़क' में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को डायरेक्ट कर चुके हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बेधड़क में शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा नजर आने वाले हैं। फिल्म से शनाया कपूर का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले, शनाया कपूर ने अपनी कजिन बहन जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

शनाया के डेब्यू अनाउंसमेंट को लेकर फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)