तमिल एक्ट्रेस प्रियंका ने किया सुसाइड, माँ न बन पाने की वजह से डिप्रेशन में थीं?

By ललित कुमार | Published: July 18, 2018 03:47 PM2018-07-18T15:47:26+5:302018-07-18T15:47:26+5:30

Next

तमिल की जानी-मानी तीवे एक्ट्रेस प्रियंका आज यानि बुधवार की सुबह अपने घर में मृत पाई गई हैं।

खबरों की मानें तो प्रियंका ने ख़ुदकुशी की है।

बता दें प्रियंका 'वलसरवकम' में घर के पंखे से फांसी लगा कर लटक गईं, फिलहाल चेन्नई पुलिस इस केस को दर्ज कर लिया है।

काफी लम्बें समय से प्रियंका डिप्रेशन में थी, वजह उनका माँ ना बनना बताई जा रही है।

साल 2015 में प्रियंका ने अरुणबाला से शादी की थी।

लेकिन पिछले दो महीने से दोनों एक दुसरे से अलग रह रहे थे।

प्रि‍यंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए जानी जाती थीं।

चेन्नई पुलिस द्वारा उनकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।