लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: 50 के हुए अजय देवगन, इन 4 सुपरहिट फिल्मों को किया था रिजेक्ट

By ललित कुमार | Updated: April 2, 2019 07:35 IST

Open in App
1 / 8
बॉलीवुड में सिंघम के नाम से पॉपुलर अजय देवगन का आज जन्मदिन है। कॉमेडी और एक्शन के साथ मझा हुआ अभिनय पेश करने वाले अजय आज 50 साल के हो गए हैं। 2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन ने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के तौर पर नाम कमाया।
2 / 8
साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुके अजय देवगन को दर्शकों ने उनकी पहली ही फिल्म से अपनी दिलों में जगह दे दी थी और इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अजय देवगन को मिला था।
3 / 8
इसके बाद अजय ने 'जिगर', 'दिलवाले', 'सुहाग', 'जख्म', 'सिंघम', 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'शिवाय', 'रेड', 'बोल बच्चन', दृश्यम जैसी कई हिट फिल्में कीं। अजय को साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
4 / 8
करण अर्जुन: शाहरुख खान और सलमान खान की यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हो, लेकिन क्या आप जानते हैं? कि इस फिल्म के लिए सलमान खान का रोल पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था। लेकिन फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ क्रिएटिव डिफरेंस होने के कारण उन्होंने फिल्म को ना कह दी थी।
5 / 8
कुछ कुछ होता है: अजय देवगन और काजोल इस फिल्म से पहले भी 'प्यार तो होना ही था', 'इश्क' और 'राजू चाचा' जैसी फिल्मों में काम चुके थे। हालांकि, 1998 में, अजय देवगन के पास काजोल के साथ काम करने का एक बड़ा मौका था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन ने इस फिल्म से अपने हाथ वापस खिंच लिए और बाद में यह फिल्म 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक बन गई।
6 / 8
डर: इस फिल्म में शाहरुख खान की जबरदस्त एक्टिंग को भला कौन भुला सकता है, यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश चोपड़ा अजय देवगन को राहुल के किरदार के लिए फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन उन दिनों अजय ऊटी में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।
7 / 8
बाजीराव मस्तानी: इस फिल्म में रणवीर सिंह ने बाजीराव का किरदार निभाया था, लेकिन रणवीर से पहले यह रोल अजय देवगन को ऑफर हुआ था। लेकिन पैसों और डेट्स के चलते कुछ बात नहीं बनी और बाद में संजय लीला भंशाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए कास्ट किया।
8 / 8
हाल ही में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। जिसमे अजय देवगन लेग स्पिलिट स्टंट करते दिखे। अकिव अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
टॅग्स :अजय देवगनबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?