कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी के अंतिम संस्कार में पहुंचे किच्चा सुदीप समेत कई बड़े सितारे, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: June 10, 2020 05:34 PM2020-06-10T17:34:54+5:302020-06-10T17:34:54+5:30

Next

प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

39 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, इस खबर से कन्नड़ सिनेमा में शोक के लहर फैल गई है

चिरंजीवी को सांस में समस्या के कारण शनिवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

उनके निधन से कई लोगों को गहरा आघात लगा है। राजनीतिक और मनोरंजन जगत में कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेता चिरंजीवी सर्जा ने साल 2018 में मेघना राज से शादी की थी, पति की मौत की खबर सुनकर मेघना राज बेहद दुखी हैं

चिरंजीवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में उनके प्रशंसक शामिल हुए।

चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म वायुपुत्र से की थी।

उन्होंने 22 कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया था। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

यश, शिवराज कुमार, दर्शन, श्रीमाली, अभिषेक अंबरीश जैसे दक्षिणी कलाकारों ने चिरंजीवी को अंतिम सम्मान दिया और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया पर चिरंजीवी को श्रद्धांजलि दी।