बिपाशा बसु और करण सिंह ने लंदन में सेलिब्रेट की तीसरी सालगिरह, किस करके ऐसे जताया प्यार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 30, 2019 03:55 PM2019-04-30T15:55:20+5:302019-04-30T15:55:20+5:30

Next

बॉलीवुड के कुछ चुलबुले कपल्स की बात की जाए तो इनमें सबसे पहला नाम आता है बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु की और पति करण सिंह ग्रोवर की।

आज इस लवली कपल की शादी को तीन साल पूरा हो चुका है। साल 2016 की 30 अप्रैल को ही दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए थे। दोनों की लव स्टोरी भी ऐसे ही चुलबुली और स्वीट सी है।

करण और बिपाशा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शादी की वीडियोज शेयर करके एक-दूसरे को शादी की सालगिरा की बधाई दी।

दोनों ही शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार भरा संदेश भी लिखा है।

साल 2015 में आई फिल्म अलोन में दोनों साथ दिखाई दिए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक ही थी।

फिल्म के रिलीज होने के बाद भी दोनों अक्सर एक साथ दिखाई पड़ते थे। आखिरकार दोनों ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु की ये पहली शादी है। वहीं करण सिंह ग्रोवर इससे पहले भी दो शादियां कर चुके हैं। करण ने पहली शादी खुद से दो साल बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी।

दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। करण ने जब श्रद्धा से शादी की तब वो 26 साल के थे। करण की पहली शादी केवल 10 महीने ही टिक पाई और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।