शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का इस खास अंदाज में किया प्रमोशन

By ललित कुमार | Published: August 29, 2018 11:57 AM2018-08-29T11:57:27+5:302018-08-29T11:57:27+5:30

Next

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का प्रमोशन बड़े जोरों शोरों से कर रहे हैं।

हाल ही में फिल्म के दोनों स्टार्स मुंबई स्थित जुहू में मीडिया से रूबरू होते हुए नजर आए।

बता दें यह फिल्म अगले महीने यानि 21 सितम्बर को सिनेमाघरों में मेकर्स द्वारा रिलीज की जाएगी।

फिल्म की कहानी देश में हो रहे भ्रष्टाचार और बिजली की समस्या पर आधारित है।

फिल्म में श्रद्धा और शाहिद के अलावा यामी गौतम भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है।