Arjun Kapoor Movie Kuttey to release in theatres on November 4
Kuttey 2022: विशाल भारद्वाज की 'कुत्ते' चार नवंबर को होगी रिलीज By संदीप दाहिमा | Published: July 16, 2022 04:22 PM2022-07-16T16:22:06+5:302022-07-16T16:28:57+5:30Next Next निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ देश भर में चार नवंबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म 'कुत्ते' के साथ ही भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म की कहानी पिता-पुत्र ने लिखी है। फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरूद्दीन शाह, तब्बू और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार की रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘कुत्ते’ की रिलीज की तारीख की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, फिल्म 'कुत्ते' चार नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, नसीरूद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है। गौरतलब है कि चार नवंबर को ही सुपरनेचुरल कॉमेडी ‘फोन भूत’ रिलीज हो रही है जिसमें कटरीना कैफ, इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं।टॅग्स :अर्जुन कपूरविशाल भारद्वाजफिल्मArjun Kapoorvishal bhardwajmoviesशेअर :