Maidaan Teaser Release: 'भोला' के साथ अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों पर रिलीज होगी फिल्म

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 30, 2023 05:24 PM2023-03-30T17:24:36+5:302023-03-30T17:27:09+5:30

Next

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'भोला' आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है और फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। (फोटो: Youtube)

फिल्म 'भोला' के रिलीज के साथ ही अजय देवगन की अगली फिल्म 'मैदान' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया हैं। (फोटो: Youtube)

फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हैं। (फोटो: Youtube)

इस टीजर की शुरुआत आजादी के पांचवे साल 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक मैदान से होती है, जहा भारतीय प्लेयर बारिश में फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो: Youtube)

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' में 1952 से लेकर 1962 में इंडियन फुटबॉल के गोल्डन एरा की कहानी हैं। (फोटो: Youtube)

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव सहित कई और कलाकार भी हैं। (फोटो: Youtube)

बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है और म्यूजिक एआर रहमान का हैं। (फोटो: Youtube)

फिल्म 'मैदान' 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। (फोटो: Youtube)