लाइव न्यूज़ :

बेतहाशा बढ़ी अक्षय कुमार की फीस, हर फिल्म से वसूलेंगे 135 करोड़! जानिए सबकुछ...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2020 18:16 IST

Open in App
1 / 9
उड़ गए न होश! अक्की यानी कि अक्षय कुमार की फीस अब 135 करोड़ रु. हो गई है. कोरोना की महामारी के बीच अक्षय ने अपनी फीस में तगड़ा इजाफा कर दिया है. 
2 / 9
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपर सितारों में शामिल अक्षय लगातार काम करने के लिए जाने जाते हैं. उनकी हर साल 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं.
3 / 9
अभी भी अक्षय के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है. इस बीच आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ महीनों में अभिनेता ने अपनी फीस में करोड़ों रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. अक्षय पहले एक फिल्म के लिए 99 करोड़ रु. फीस लेते थे.
4 / 9
इसे बढ़ाकर उन्होंने 108 करोड़ रु. कर दिया था, जो लगातार बढ़ते-बढ़ते अब 117 करोड़ रु. हो गई थी. मगर अपनी डिमांड को देखते हुए अक्षय ने साल 2022 में रिलीज होने वाली अपनी हर फिल्म के लिए फीस बढ़ाकर 135 करोड़ रु. कर दी है.
5 / 9
जिस हिसाब से अक्षय फिल्में साइन कर रहे हैं, उससे जाहिर है कि हर प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है. उनको लगता है कि अक्षय को फिल्म में लेने से रिस्क कम हो जाता है. कम बजट में अच्छी फिल्म बन जाती है, जिससे कमाई भी अच्छी हो जाती है.
6 / 9
सूत्नों ने हिसाब लगाकर बताया कि अक्षय की एक फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट उनकी फीस को मिलाकर 190 करोड़ रु. पड़ती है. जबकि सैटलाइट, डिजिटल, म्युजिक राइट्स और थिएटर्स से फिल्म उम्मीद से ज्यादा बिजनेस कर लेती है. ऐसे में प्रोडय़ूसर्स को लगता है कि उन्हें फिल्म से घाटा होने का सवाल ही नहीं उठता है.
7 / 9
अक्षय की पिछली फिल्म ‘लक्ष्मी’ थी, जो कुछ दिनों पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी. उनकी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बनकर तैयार है और ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इनके अलावा अगले दो साल में अक्षय की ‘अतरंगी रे’, ‘पृथ्वीराज’, ‘राम सेतु’, ‘मिशन लॉयन’, ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’ आदि बहुत सी फिल्में रिलीज होंगी.
8 / 9
अक्षय कुमार ने लॉकडाउन के बाद से अब तक अपनी दो फिल्में-‘बेल बॉटम’ और ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग पूरी कर ली है. अब तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है, जिसका नाम है, ‘बच्चन पांडे’. ताजा खबरों की मानें तो अक्षय इस फिल्म की शूटिंग आगामी 6 जनवरी से शुरू कर देंगे.
9 / 9
कृति सैनन ने भी फिल्म की शूटिंग के लिए कमर कस ली है. खबरों के मुताबिक अक्षय और कृति राजस्थान के जैसलमेर में शूटिंग करेंगे. इसके लिए लगभग 30 दिन का शेड्यूल रखा गया है.  ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे, जो एक्टर बनना चाहता है. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करने जा रहे हैं. (सभी फोटो इंस्टाग्राम)
टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?