बर्थडे स्पेशल: भोजपुरी सिनेमा में आग लगाने के बाद अब डायन बन फैंस को डरा रही हैं मोनालिसा, देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 21, 2018 07:25 AM2018-11-21T07:25:12+5:302018-11-21T08:27:23+5:30

Next

मोनालिया भोजपुरी सिनेमा की एक चमकता सितारा हैं। 21 अक्टूबर 1980 को जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है।

फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम मोनालिसा रखा था। वह एक बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं

पवन सिंह से उनकी केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद है। दोनों के लिंकअप की खबरे भी खूब सुर्खियों में रहीं।

भोजपुरी फिल्मों के अलावा वह बिग बॉस शो में आ चुकी हैं, जहां उन्होंने शो के दौरान ही विक्रांत से शादी की थी

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी वह कैमियो कर चुकी हैं, वैसे भोजपुरी में उनकी हॉटनेस का हर कोई दीवाना है

मोनालिया भोजपुरी में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं

बिग बॉस के बाद से उनकी किस्मत ने साथ दिया आज वह अलग अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से फैंस को दीवाना कर रही हैं।

इन दिनों वह स्टार प्लस के शो नजर में डायन का रोल अदा कर रही है। जिसको फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।