लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर मिलेगा शानदार फायदा, ब्याज भी मिलेगा व टैक्स भी बचेगा

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2021 09:45 IST

वर्तमान समय में काफी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा निवेश करते हैं। ऐसे में यदि आप भी पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जानिए कैसे पोस्ट ऑफिस में निवेश करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देघर बैठे आप पोस्ट ऑफिस में खाता खोल सकते हैं और इसके एक-दो नहीं पूरे तीन फायदे उठा सकते हैं।इसका पहला फायदा ये है कि अब आपको खाता खोलने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होती है।

नई दिल्ली: यदि आप अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं और आप एक सही जगह की तालाश में हैं, जहां अपने पैसा के निवेश पर आपको टैक्स नहीं देना पड़े। इसके अलावा, आपको आपके पैसा का ब्याज भी मिलता रहे।

अगर इस तरह से आप सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। घर बैठे आप पोस्ट ऑफिस में खाता खोल सकते हैं और इसके एक-दो नहीं पूरे तीन फायदे उठा सकते हैं।

इसका पहला फायदा ये है कि अब आपको खाता खोलने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होती है। घर बैठे आप ऑनलाइन खाता खोल सकते हैं। दूसरा आपका आयकर बचेगा और तीसरा ब्याज भी मिलेगा।

आप इन स्कीम में पैसा निवेश कर टैक्स भी बचा सकते हैं-

पोस्ट ऑफिस में कई योजनाएं ऐसी चलती हैं जिनमें निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है साथ ही टैक्स भी नहीं लगता है। अगर आप इन योजनाओं से वाकिफ नहीं हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं के फायदे उठा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की PPF और FD स्कीम बहुत ज्यादा चलन में हैं।

- पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) में निवेश पर आपको इनकम टैक्स की छूट मिलती है। इसके अलावा जमा की गई राशि पर ब्याज की गणना सालाना आधार पर की जाती है। इसके अलावा साल भर के ब्याज को अगले साल के मूलधन में जोड़ दिया जाता है जिससे आपको हर साल ब्याज बढ़कर मिलता है। 

-फिक्स्ड डिपॉजिट: पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में एक तय अवधि के लिए एकमुश्त पैसा निवेश किया जाता है। FD पर आप निश्चित रिटर्न और ब्याज भुगतान का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए निवेश करने पर ब्याज का प्रावधान है। 

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड