लाइव न्यूज़ :

ESIC लाभार्थियों के लिये जल्द शुरू होगा मोबाइल ऐप ‘संतुष्ट’, श्रम मंत्रालय करेगा मदद

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 28, 2020 07:18 IST

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार मंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सोमवार को यहां आयोजित स्थापना दिवस समारोह में ईएसआईसी लाभार्थियों के लिये संतुष्ट मोबाइल ऐप लाने के बारे में जानकारी दी

Open in App

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के लाभार्थियों की विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिये उनका मंत्रालय जल्दी ही मोबाइल ऐप ‘संतुष्ट’ शुरू करेगा। 

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार मंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सोमवार को यहां आयोजित स्थापना दिवस समारोह में ईएसआईसी लाभार्थियों के लिये संतुष्ट मोबाइल ऐप लाने के बारे में जानकारी दी। 

इस मौके पर मंत्री ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक ईएसआईसी का विशेष सेवा पखवाड़ा की भी शुरूआत की। इस पखवाड़े के दौरान रोजाना स्वास्थ्य जांच शिविर, बीमित व्यक्ति के लंबित बिलों का निपटान, शिकायतों का समाधान तथा मौत/अपंगता की स्थिति में नकद लाभ आदि के लिये विशेष शिविर लगाये जाएंगे। 

इस मौके पर मंत्री ने नयी दिल्ली में बसईदारापुर में ईएसआईसी हॉस्पिटल का नाम बदलकर साहिब सिंह वर्मा ईएसआईसी हॉस्पिटल किया गया। इसके अलावा ईएसआईसी आयुष हॉस्पिटल नरेला का नाम भी बदलकर पद्म विभूषण बृहस्पति देव त्रिगुना हॉस्पिटल किया गया।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया