लाइव न्यूज़ :

इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, बन जाएंगे करोड़पति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 5, 2018 17:28 IST

यहां इन्वेस्ट कर टैक्स बचा सकतें है, साथ ही आपका निवेश लॉन्ग टर्म में आपको दो करोड़ का मालिक भी बना देगा। 

Open in App

अगर आपकी सालाना इनकम ढाई लाख रुपये या इससे अधिक है तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरुरी हो जाता है। आपको टैक्स भी देना होता है। अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो  टैक्‍स के नियम आपको यह सुविधा भी देते हैं जिससे आप कुछ स्कीमों में पैसा इन्वेस्ट कर उस पैसे पर टैक्‍स छूट क्‍लेम कर सकते हैं यानी इस पैसे पर आपको टैक्‍स नहीं देना होता है। ऐसी स्‍कीम के बारे में हम यहां बता रहे हैं जहां पर आप पैसा इन्वेस्ट कर टैक्स बचा सकतें है साथ ही आपका निवेश लॉन्ग टर्म में आपको दो करोड़ का मालिक भी बना देगा। 

एनपीएस में करें इन्वेस्ट 

हम न्‍यू पेंशन सिस्‍टम में वार्षिक 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर सकते हैं। एनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है। इनकम टैक्स एक्‍ट के सेक्‍शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर टैक्‍स छूट का फायदा उठा सकते हैं।  इस स्‍कीम में इन्वेस्ट कर हम रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन को भी सिक्‍योर कर सकते हैं। 

एनपीएस के  अंतर्गत दो करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए हर मंथ आपको सिर्फ 10,000 रुपये इन्वेस्ट करना होगा। उदाहरण के लिए मान लें अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है तो आप टैक्‍स बचाने के लिए हर महीनें 10,000 रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करते हैं। इस तरह से आप साल में 1 लाख 20 हजार रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करेंगे। तब आपको इस रकम पर टैक्‍स नहीं देना होगा। अगर आपकी उम्र 60 साल की है  और हर महीने आप 10,000 रुपए इन्वेस्ट करते हैं और उनको वार्षिक 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप 30 साल की उम्र से एनपीएस में बचत शुरू कर दें तो आपका रिटायरमेंट फंड करीब दो करोड़ 17 लाख रुपए हो जाएगा।

मिलेगा अच्छा रिटर्न 

एनपीएस में इन्वेस्टमेंट के बाद इसके अंतर्गत रिटायरमेंट के समय कुल फंड का 40 फीसदी एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। यानी अगर आपको  दो करोड़ 27 लाख रुपए में से लगभग 92 लाख रुपए का एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। इससे आपको को हर मंथ लगभग 60 हजार रुपए पेंशन मिल सकती है। इसके अलावा आपको को 60 साल की उम्र में 1 करोड़ 37 लाख रुपए की पूँजी भी मिल जाएगी। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसबिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड