लाइव न्यूज़ :

यहां करें निवेश, सुरक्षा के साथ है अच्छे रिटर्न की गारंटी, जल्द ही बन जाएंगे करोड़पति

By स्वाति सिंह | Updated: September 18, 2019 14:05 IST

National Pension Scheme: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में वार्षिक 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर सकते हैं। एनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) निवेश के लिए बेस्ट है। नेशनल पेंशन सिस्टम में वार्षिक 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं तो नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) आपके लिए बेस्ट है। अगर आपकी सालाना इनकम ढाई लाख रुपये या इससे अधिक है तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर एनपीएस में इन्वेस्ट करते हैं तो यह आपको कुछ स्कीमों पर टैक्‍स नहीं देना होता है। इसके साथ ही अगर आपका निवेश लॉन्ग टर्म में आपको दो करोड़ का मालिक भी बना देगा। 

एनपीएस में करें इन्वेस्ट 

हम नेशनल पेंशन सिस्टम में वार्षिक 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्ट कर सकते हैं। एनपीएस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर टैक्‍स फ्री है। इनकम टैक्स एक्‍ट के सेक्‍शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर टैक्‍स छूट का फायदा उठा सकते हैं।  इस स्‍कीम में इन्वेस्ट कर हम रिटायरमेंट के बाद अपने लिए पेंशन को भी सिक्‍योर कर सकते हैं। 

एनपीएस के  अंतर्गत दो करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए हर मंथ आपको सिर्फ 10,000 रुपये इन्वेस्ट करना होगा। उदाहरण के लिए मान लें अगर आपकी उम्र 30 वर्ष है तो आप टैक्‍स बचाने के लिए हर महीनें 10,000 रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करते हैं। इस तरह से आप साल में 1 लाख 20 हजार रुपए एनपीएस में इन्वेस्ट करेंगे। तब आपको इस रकम पर टैक्‍स नहीं देना होगा। अगर आपकी उम्र 60 साल की है  और हर महीने आप 10,000 रुपए इन्वेस्ट करते हैं और उनको वार्षिक 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप 30 साल की उम्र से एनपीएस में बचत शुरू कर दें तो आपका रिटायरमेंट फंड करीब दो करोड़ 17 लाख रुपए हो जाएगा।

मिलेगा अच्छा रिटर्न

एनपीएस में इन्वेस्टमेंट के बाद इसके अंतर्गत रिटायरमेंट के समय कुल फंड का 40 फीसदी एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। यानी अगर आपको  दो करोड़ 27 लाख रुपए में से लगभग 92 लाख रुपए का एन्‍युटी प्‍लान खरीदना होगा। इससे आपको को हर मंथ लगभग 60 हजार रुपए पेंशन मिल सकती है। इसके अलावा आपको को 60 साल की उम्र में 1 करोड़ 37 लाख रुपए की पूँजी भी मिल जाएगी। 

टॅग्स :नेशनल पेंशन स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPS vs NPS: यूपीएस और एनपीएस के बीच अंतर क्या अंतर है? किस योजना में हैं ज्यादा लाभ? यहां जानें विस्तार से

कारोबारNPS: इस तरह राष्ट्रीय पेंशन में निवेश से इनकम टैक्स में होगा फायदा, जाने कैसे मिलेगा लाभ

कारोबारNational Pension System: सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही नहीं आप भी कर सकते हैं यहां निवेश

कारोबारNPS: रिटायरमेंट के बाद क्यों एनपीएस योजना चुनना क्यों है बेहतर? जानें यहां

कारोबारNational Pension System: एनपीएस के तहत कराई पेंशन से मिलेंगे ये लाभ, निवेश करने से पहले जान लें ये बातें

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड