लाइव न्यूज़ :

आइडिया सेल्यूलर का चौथी तिमाही घाटा तीन गुना बढ़कर 930.6 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 28, 2018 18:20 IST

इसी तरह मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन कारोबार भी 24.47 प्रतिशत घटकर 6,137.3 करोड़ रुपये रह गया। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्यूलर का शुद्ध घाटा 2017-18 की चौथी तिमाही में लगभग तिगुना होकर 930.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 325.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। 

इसी तरह मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन कारोबार भी 24.47 प्रतिशत घटकर 6,137.3 करोड़ रुपये रह गया। 

वहीं समूचे वित्त वर्ष 2017-18 के लिए घाटा बढ़कर 4,139.9 करोड़ रुपये हो गया जो कि 2016-17 में 404 करोड़ रुपये था। पूरे साल के दौरान कंपनी की परिचालन आय घटकर 28,278.9 करोड़ रुपये रह गई जो कि पूर्व वित्त वर्ष में 36,676.8 करोड़ रुपये रही थी। 

कंपनी ने अपने वित्तीय निष्पादन में इस गिरावट के लिए कडी प्रतिस्पर्धा व नियामकीय बाधाओं को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उसने उम्मीद जताई है कि वोडाफोन के साथ उसका विलय सौदा जून 2018 तक सिरे चढ़ जाएगा।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की