लाइव न्यूज़ :

क्या आपके हाथ में नहीं टिकती कमाई? फॉलो करें ये टिप्स और करें सेविंग

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 14, 2017 17:07 IST

पैसे बचाने के हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो न सिर्फ भविष्य में बल्कि बुरे वक्‍त में भी हमेशा आपके काम आएंगे।

Open in App

पैसे किसको अच्छे नहीं लगते। जितने कमाते हैं हमेशा कम पड़ जाते हैं और ये भूख कभी खत्म नहीं होती। 50 हजार कमाने वाले और 5 लाख रुपए प्रति महीने कमाने वाले भी कुछ लोग महीने के आखिर में पैसों की तंगी की बात करने लगते हैं। जबकि यह सब बचत न करने हमारी कुछ बुरी आदतों के चलते होता है। वक्त और बढ़ती थंख्वा के साथ हमारे खर्चे भी बढ़ने लगते हैं। 

पैसे बचाने के हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो न सिर्फ भविष्य में बल्कि बुरे वक्‍त में भी हमेशा आपके काम आएंगे। सैलरी कम हो या ज्यादा इस बात कोई फर्क नहीं पड़ता। छोटी-छोटी बचत से शुरुआत करें और भविष्य में आने वाली आर्थिक तंगी से बचने की कोशिश करें।

डेली/मंथली बजट बनाएसबसे पहले आप अपना मंथली और डेली बैस पर एक बजट प्लान बनाएं। इससे आपकी जरुरतें और खर्चें तय होंगे। इसी के हिसाब से आपको अपनी सेविंग्स तय करने में भी आसानी होगी। इस बजट प्लानिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए और इसका रोज पालन करें। इस तरह से आप हर रोज और हर महीनें करने वाले फालतू खर्चों से बच सकेंगे। 

RD खाता खुलवाएंपैसे बचाने का सबसे अच्छा माध्यम यह है कि बैंक में अपना एक RD Account जरूर खुलवायें। अगर आप ऐसा करते  हैं तो आप न चाहते हुए भी हर महीने पैसे बचाना शुरू कर देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको यह बात हमेशा याद रहेगी कि मेरे नाम से एक आरडी है और मुझे बैंक में समय से इसके लिए पैसे जमा करना है।  सबसे खास बात यह है कि आरडी के जरिए आपको बैंक से ब्याज के तौर पर पैसा भी मिलेगा। 

शॉपिंग से पहले लिस्ट बनाएशॉपिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता। कुछ लोगों की तो यह हॉबी तक होती है। लेकिन याद रहे कि जब भी शॉपिंग करने जाए तो अपनी जरूरत के अनुसार खरीदे जाने वाले सामान की एक लिस्ट जरूर बनाए और इसे फॉलो करें। गैर जरूरी चीजें खरीदने से बचें। ऐसा करने से आप कुछ हद तक पैसे बचाने में शामिल हो सकेंगे और इसे अपनी आदत में शुमार करें। इससे धन के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।  

ऑनलाइन शॉपिंग करना शुरू करेंअगर आप बाजार जाकर सामान खरीदते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग करना शुरू कर दें, क्योंकि वर्तमान समय में घर और आपकी जरूरत की हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है। कई ऑनलाइन कंपनियां समय-समय पर बेस्ट ऑफर भी देती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से बहुत फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर भारी भरकम डिस्काउंट मिलता है साथ ही रिक्शा में लगने वाले पैसे, समय और मेहनत तीनों ही चीजों की बचत होती है। 

गैर जरूरी खर्चों और चीजों से बचेपैसे बचाने के लिए आपको अपनी ऐसी कुछ ऐसी आदतों पर कंट्रोल करना होगा जैसे डेली स्मोकिंग, ड्रिकिंग, या कुछ और जिनमे पैसे खर्च करने का कोई फायदा नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं तो पैसे के साथ आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। इसके अलावा घर की गैर जरूरी लाईटों, पंखो, एसी या अन्य चीजों को बंद ही रखे या जरूरत होने पर इनका उपयोग करें। इससे बिजली का बिल कम आएगा और पैसों की बचत होगी।

टॅग्स :सैलरीसेविंगबजटऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड