लाइव न्यूज़ :

सरकार ने बढ़ाई इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख, लेकिन सभी को नहीं मिलेगा फायदा!

By भाषा | Updated: July 26, 2018 20:14 IST

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा , ‘‘इस मामले पर विचार के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस श्रेणी के करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाईः आयकर विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब व्यक्तिगत और ऑडिट की अनिवार्यता के नियम के दायरे में ना आने वाले करदाता 31 अगस्त 2018 तक आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। पहले यह समय सीमा 31 जुलाई 2018 थी। नए आयकर रिटर्न फॉर्म को अप्रैल की शुरुआत में अधिसूचित किया गया था। ऐसे करदाता जिनके खातों का ऑडिट नहीं होना है, उन्हें अपना ई-आयकर रिटर्न 31 जुलाई तक भरना था। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा , ‘‘इस मामले पर विचार के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस श्रेणी के करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।

दिल्ली के चार्टर्ड एकाउंटेंट आरके गौड़ ने कहा कि इस निर्णय से व्यक्तिगत, वेतनभोगी और ऑडिट की अनिवार्यता में न आने वाले छोटे कारोबारियों को सुविधा होगी।

अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 2,50,000 से अधिक है तो उसके लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। सीनियर सीटिजन (60 से 80 साल) के लिए  यह सीमा 3 लाख से ऊपर और सुपर सीनियर सिटिजन (80 साल से ऊपर) के लिए यह सीमा पांच लाख है। अगर आपकी आय सीमा से कम है फिर भी आप चाहें तो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

कारोबार की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल।

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव