लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: इनकम टैक्स स्लैब में होगा बदलाव, 6-7 लाख की आय वालों के लिए मोदी सरकार कर सकती है ये घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 10:14 IST

Budget 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष राशि का आंवटन किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योग जगत द्वारा लंबे समय से म्युचल फंड में दीर्घ कालीन कैपिटेल गेन की इजाजत भी संभव है। वर्तमान में फिलहाल 2.5 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

आर्थिक सुस्ती और बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार नौकरीपेशा लोगों को राहत देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकम टैक्स पर गठित समिति की सिफारिशों को अगर ग्रीन सिग्नल मिल जाता है तो बजट 2020-21 में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। 6 से 7 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले लोगों को 5 फीसदी के इनकम टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है। इसके अलावा 10 फीसदी इनकम टैक्स फिर से लागू किया जा सकता है।

वर्तमान में फिलहाल 2.5 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगता है। 2.5 लाख से 5 लाख रुपये की तक आमदनी पर 5% इनकम टैक्स लगता है। सूत्रों के अनुसार बजट से पहले इनकम टैक्स में बदलाव पर गठित कमिटी ने वित्त मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कहा है कि कार्पोरेट टैक्स में कटौती के बाद बेहतर होगा कि इस बार लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को छूट दी जाए। इसलिए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने की जरूरत है। निचले स्लैब में बदलाव करके मध्य वर्ग को राहत दी जा सकती है।

इसके अलावा उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बाजार को रफ्तार देने के इरादे से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ नई घोषणाएं कर सकती है जिनमें नागरिक विमानन के क्षेत्र में सौ फीसदी विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति देना शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष राशि का आंवटन किया जा सकता है।

उद्योग जगत द्वारा लंबे समय से म्युचल फंड में दीर्घ कालीन कैपिटेल गेन की इजाजत भी संभव है।  इसके अलावा विलासता की वस्तुओं पर अधिक टैक्स लगाया जा सकता है जिससे आयकर में दी जाने वाली छूट की भरपाई कर राजस्व का घाटा पूरा किया जा सके।

टॅग्स :बजट २०२०-२१कर बजटआयकरइनकम टैक्स रिटर्न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड