लाइव न्यूज़ :

इन बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, मिनिमम बैलेंस की सीमा बढ़ाई, डिपॉजिट और विदड्रॉल पर चार्ज

By निखिल वर्मा | Updated: July 19, 2020 11:15 IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से नकद निकालने में चार्ज लगाने पर अब बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ग्राहकों के लिए नियम बदल दिए हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोटक महिंद्रा बैंक औसत मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर खाताधारकों से पेनाल्‍टी लेगा.एक्सिस बैंक के ग्राहकों को प्रति ईसीएस ट्रांजेक्‍शन पर 25 रुपये देने होंगे.

एक अगस्त, 2020 से कुछ बैंक नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आएबीएल बैंक के ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। इनमें से कुछ बैंक कैश निकासी और जमा पर अतिरिक्त शुल्क वसूलेंगे तो कुछ बैंक अपना मिनिमम बैलेंस बढ़ा रहे हैं। अगर आपके खाते में न्यूनतम जमा राशि से कम होंगे तो पेनाल्टी देने होगी।

बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र के मेट्रो और शहरी इलाकों के ग्राहकों को अब 2000 रुपये मिनिमम बैलेंस को रखना होगा। पहले सिर्फ डेढ़ हजार रुपये खाता मेंटेन रखने के लिए जरूरी थे। अगर आपके खाते में इससे कम बैलेंस होगा तो 75 रुपये की पेनाल्‍टी लगेगी। अर्धशहरी इलाकों की शाखाओं में इसे 50 रुपये और ग्रामीण शाखाओं में 20 रुपये रखा गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के करंट अकाउंट होल्‍डरों को 5,000 रुपये का औसत मासिक बैलेंस रखना करना होगा। पहले करंट अकाउंट ग्राहकों को तिमाही आधार पर बैलेंस मेनटेन करना पड़ता था।

एक्सिस बैंक के ग्राहकों को प्रति ईसीएस ट्रांजेक्‍शन पर 25 रुपये देने होंगे। इससे पहले ट्रांजेक्शन निशुल्क था। कोटक महिंद्रा बैंक के बचत और कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट होल्‍डरों को हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजेक्‍शन के बाद हर नकद निकासी पर 20 रुपये डेबिट कार्ड-एटीएम चार्ज देना होगा। इसी तरह हर नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन के लिए 8.5 रुपये लिया जाएगा। पर्याप्‍त बैलेंस न होने के कारण मर्चेंट आउटलेट या वेबसाइट या एटीएम पर फेल्‍ड ट्रांजेक्‍शन के लिए 25 रुपये फीस वसूली जाएगी।

एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के नियम बदले

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को झटका दिया। कोरोना वायरस महामारी के बीच मार्च महीने में एसबीआई ग्राहकों को छूट देते हुए 30 जून तक एटीएम सेवाओं को फ्री कर दिया था। यानि बैंक के ग्राहक बिना अतिरिक्त चार्ज के मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकते थे लेकिन यह सुविधा 1 जुलाई को बंद कर दी गई। इसका मतलब है कि बैंक द्वारा दिए सीमित ट्रांजेक्शन विकल्प के बाद आपको पैसे देने होंगे। 

टॅग्स :बैंकिंगसेविंगपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड