लाइव न्यूज़ :

Aadhar Card: आधार कार्ड ऐप से जोड़ सकते हैं पांच प्रोफाइल, जानिए कैसे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2021 15:16 IST

आधार नियामक यूआईडीएआई (UIDAI) ने नया प्रोगाम लाया है।  mAadhaar पर 5 लोगों के आधार कार्ड प्रोफाइल को जोड़ सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआधार नियामक ने ट्वीट के जरिए ऐप डेवलपमेंट की जानकारी दी।इससे पहले एक mAadhaar ऐप पर अधिकतम तीन प्रोफाइल ऐड किए जा सकते थे।mAadhar ऐप को गूगल प्लेस्टोर (एंड्रॉयड स्मार्टफोन) या ऐप स्टोर के जरिए इंस्टाल कर सकते हैं।

mAadhar Card App: आधार कार्ड ऐप की मदद से उपभोक्ता आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहे तो केवाईसी भी कर सकते हैं। 

केंद्र सरकार ने यूजर्स को खुशखबरी दी है। एक यूजर आधार कार्ड ऐप से 5 प्रोफाइल जोड़ सकता है। सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ाने के लिए साल 2017 में mAadhaar ऐप लॉन्च किया था। इस को डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को पेपर फार्मेट में आधार कार्ड कैरी करने की जरूरत नहीं है। 

आप अपने स्मार्टफोन में इस रखकर घूम सकते हैं। खराब होने का डर नहीं रहता है। आधार नियामक यूआईडीएआई (UIDAI) ने नया प्रोगाम लाया है।  mAadhaar पर 5 लोगों के आधार कार्ड प्रोफाइल को जोड़ सकते हैं। आधार नियामक ने ट्वीट के जरिए ऐप डेवलपमेंट की जानकारी दी। इससे पहले एक mAadhaar ऐप पर अधिकतम तीन प्रोफाइल ऐड किए जा सकते थे।

mAadhar ऐप को गूगल प्लेस्टोर (एंड्रॉयड स्मार्टफोन) या ऐप स्टोर के जरिए इंस्टाल कर सकते हैं। इंस्टाल करने के बाद प्रोफाइल को जोड़ सकते हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि पांचों आधार कार्ड में वही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए जिस स्मार्टफोन पर ऐप इंस्टॉल किया गया है। एक बार में एक ही आधार प्रोफाइल एक्टिव रहेगा

जानिए प्रमुख जानकारी...

ऐप में उपभोक्ता का नाम

जन्मतिथी

लिंग

पता

फोटोग्राफ

आधार नंबर लिंक

mAadhar ऐप पर प्रोफाइल

ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

ऐप में 12 डिजिट का आधार नंबर डालें या आधार कार्ड को स्कैन करें।

ऐप में मांगी गई जानकारियां भरकर वेरिफाई पर क्लिक करें।

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे ऐप ऑटोफिल कर लेगा।

आधार प्रोफाइल ऐड हो गई।

(अगर इस प्रक्रिया के दौरान कोई एरर मैसेज आता है तो feedback.maadhaar@uidai.net.in पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं. इस पर एमआधार से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत भेजी जा सकती है।)

टॅग्स :आधार कार्डभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड