लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कर्मियों को मिलेगा 7वें केंद्रीय वेतन आयोग का लाभ, बढ़ जाएगी सैलरी

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2019 12:36 IST

7th Pay Commission: पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और उसे जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था। नया केंद्रशासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है सभी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत भत्ते के भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों के लिए सभी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत भत्ते के भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद यह 31 अक्टूबर 2019 से प्रभाव में आएगा।

बता दें कि पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और उसे जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था। नया केंद्रशासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएगा।

इससे पहले मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 12 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। ख़बरों की मानें तो सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकाी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की है, जोकि जुलाई 2019 से लागू की गई है। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है जोकि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की सिफारिशों पर आधारित है।

इससे 48 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा है। इससे कामकाजी वर्ग को काफी लाभ होगा और 16 हजार करोड़ रूपये का भार पड़ेगा ।  

टॅग्स :सातवां वेतन आयोगजम्मू कश्मीरलद्दाख़धारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड