लाइव न्यूज़ :

मिलान से हारकर पांचवें स्थान पर खिसका युवेंटस

By भाषा | Updated: May 10, 2021 10:26 IST

Open in App

मिलान, 10 मई (एपी) इंटर मिलान ने पिछले सप्ताह युवेंटस की इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए का खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था और अब एसी मिलान ने उसे 3-0 से हराकर उसकी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की कोशिशों को भी करारा झटका दिया।

पिछले नौ साल से सेरी ए में अपना दबदबा रखने वाला युवेंटस इस हार से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। उसके और चौथे स्थान पर काबिज नैपोली के बीच एक अंक का अंतर है। लीग से शीर्ष चार में रहे वाली टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं। युवेंटस के 35 मैचों में 69 अंक हैं।

अटलांटा और एसी मिलान दोनों के समान 72 अंक हैं। अटलांटा ने एक अन्य मैच में पार्मा को 5-2 से हराया और वह बेहतर गोल अंतर के कारण इंटर मिलान (35 मैचों में 85 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है। इंटर मिलान पहले ही खिताब अपने नाम सुरक्षित कर चुका है।

एसी मिलान की तरफ से युवेंटस के खिलाफ ब्राहिम डियाम ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पहला गोल किया। इसके बाद एंटे रेबिच (78वें) और फिकायो टोमोरी (82वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किये।

अन्य मैचों में रोमा ने क्रोटोन को 5-0 से जबकि कैगलियारी ने बेनेवेंटो को 3-1 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!