लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2018: बजरंग और विनेश भारतीय कुश्ती के नये सितारे, साक्षी-सुशील को करना पड़ा संघर्ष

By भाषा | Updated: December 25, 2018 07:23 IST

बजरंग और विनेश ने जिस तरह से राष्ट्रमंडल खेलों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किये वह अपने आप में खास था।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती के लिए साल 2018 शानदार रहा जिसमें बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ऐतिहासिक पदकों के साथ इस खेल के नये सितारे बनकर उभरे तो सुशील कुमार और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक पहलवान लय पाने के लिए जूझते दिखे। 

पहलवानों के लिए अच्छी खबर यह भी रही कि साल खत्म होने से पहले राष्ट्रीय महासंघ लगभग 150 खिलाड़ियों को अनुबंध प्रणाली के तहत ले आया। यह पहली बार है जब भारतीय पहलवानों को महासंघ से केंद्रीय अनुबंध मिला है। 

बजरंग और विनेश ने पदक जीतने के साथ जिस तरह से पूरे साल प्रदर्शन किया वह और भी शानदार था। उनके प्रदर्शन से दो साल से कम समय में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में कुश्ती में भारत के लिए पहले स्वर्ण पदक की आस जगा दी है।

ओलंपिक की बात करें तो भारत के लिए दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले एकमात्र पहलवान सुशील कुमार और ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली और एकमात्र महिला पहलवान साक्षी मलिक के लिए यह साल निराशाजनक रहा। 

सुशील ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जरूर जीता लेकिन वहां उन्हें टक्कर देने वाला को कोई दमदार पहलवान नहीं था। साक्षी राष्ट्रमंडल खेलों के साथ एशियाई खेलों में भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही। गोल्डकोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतने वाली साक्षी ने भी माना कि उन्हें मानसिक तौर पर और मजबूत होने की जरूरत है।

सुशील एशियाई खेलों के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गये लेकिन वह इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनका दमखम में कमी आई है। वह टोक्यो ओलंपिक में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। 

गोंडा में अभी हाल ही में हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हालांकि इन खिलाड़ी को कोई खास टक्कर नहीं मिली और दोनों ने अपने-अपने भार वर्ग में परचम लहराया। बजरंग और विनेश ने जिस तरह से राष्ट्रमंडल खेलों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किये वह अपने आप में खास था। कुश्ती में एशिया का दबदबा माना जाता है और ऐसे में एशियाई पहलवानों को मात देकर खिताब जीतना बड़ी उपलब्धि है। 

विनेश चोट के कारण पदकों की फेहरिस्त में विश्व चैम्पियनशिप को शामिल नहीं कर सकी तो वहीं बजरंग ने इस टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल कर साल के सभी बड़े टूर्नामेंटों में पदक जीतने का कारनामा किया। फाइनल में उनकी हार ने कमजोर डिफेंस को उजागर किया। जापान के ताकुतो ओतोगुरो ने लगातार उनके दाएं पैर पर हमला किया जिसका बजरंग के पास कोई जवाब नहीं था। 

अन्य फोगाट बहनों में ऋतु, संगीता, बबीता और गीता के लिए भी यह साल कुछ खास नहीं रहा। लेकिन जिस एक खिलाड़ी ने भारतीय कुश्ती में अपनी पहचान बनायी वह है पूजा ढांडा। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली इस खिलाड़ी ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। वह ऐसा करने वाली चौथी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले अल्का तोमर, गीता और बबीता ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक हासिल किया था। 

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) ने टाटा मोटर्स के साथ मुख्य प्रायोजक के तौर पर करार किया जिसका फायदा 150 पहलवानों को केन्द्रीय अनुबंध के रूप में मिला। इसमें ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये दिये जाएंगे। इस ग्रेड में पहले बजरंग, विनेश और पूजा का नाम था लेकिन बाद में महासंघ ने सुशील और साक्षी का नाम इसमें जोड़ा। 

इसके साथ ही डब्ल्यूएफआई पहली बार इस खेल में दबदबा रखने वाले ईरान के कोच की सेवाएं लेने में सफल रहा। ईरान के होसैन करीमी, अमेरिका के एंड्रयू कूक और जोर्जिया के तेमो काताराशिविलि से डब्ल्यूएफआई ने एक साल का करार किया है।

टॅग्स :ईयर एंडर 2018विनेश फोगाटरेसलिंगसुशील कुमारसाक्षी मलिकबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

क्राइम अलर्ट7 दिन में करो आत्मसमर्पण?, पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट में झटका, आखिर क्यों जेल में ओलंपिक पदक विजेता

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!