लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस : जी साथियान और हरमीत देसाई पुरूष युगल के फाइनल में

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:24 IST

Open in App

ट्यूनिस (ट्यूनीशिया), 29 अक्टूबर भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और हरमीत देसाई ने शुक्रवार को यहां नांदोर इसेकी और एडम सजुडी को 3-2 से हराकर डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस प्रतियोगिता के पुरूष युगल फाइनल में प्रवेश किया।

साथियान और हरमीत ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सेमीफाइनल में हंगरी की जोड़ी को 8-11 12-14 11-9 11-8 11-9 से हराया।

भारतीय जोड़ी का सामना अब फाइनल में फ्रांस के इमैनुअल लेबेसन और एलेक्सांद्रे कैसिन की जोड़ी से होगा।

मिश्रित युगल स्पर्धा में साथियान ने शीर्ष रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ जोड़ी बनायी।

पर भारतीय जोड़ी फ्रांस के इमैनुअल लेबेसन और जिया नान युआन की जोड़ी से 2-3 से हार गयी।

साथियान और मनिका ने दो गेम की बढ़त गंवा दी और 11-7 11-9 6-11 9-11 9-11 से हार गये।

साथियान को पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में जर्मनी के डांग कियू से 5-11 15-17 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!