लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड चैंपियनशिप: सरिता ने पूजा को चौंकाया, विनेश और साक्षी आसानी से जीते

By भाषा | Updated: July 28, 2019 21:50 IST

दिव्या काकरान ने 68 किग्रा में विश्व चैम्पियनशिप का टिकट कटाया। उन्होंने पहले नयना को 7-2 और फिर फाइनल में नवजोत कौर को 6-3 से शिकस्त दी।

Open in App

विनेश फोगाट और साक्षी मलिक कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप के लिए रविवार को यहां हुए ट्रायल्स में उम्मीदों के मुताबिक आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रहे, जबकि पूर्व कांस्य पदक विजेता पूजा ढांडा को सरिता मोर के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

विनेश के 53 किग्रा वर्ग में सिर्फ तीन पहलवान थीं, जिससे उन्हें सिर्फ एक मुकाबले में उतरना पड़ा। उन्होंने फाइनल मुकबले में पिंकी के खिलाफ 9-0 की दमदार जीत दर्ज की। सबसे कड़ा मुकाबला 57 किग्रा वर्ग में था जहां पूजा के अलावा तेजी से उभरती हुई अंशू मलिक, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज मंजू और सरिता दावेदारी पेश कर रहीं थी। पूजा ने रानी राणा को मात देने के बाद अंशू को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनायी।

अंशू ने हालांकि पूजा को कड़ी टक्कर दी और एक समय वह 4-2 से आगे चल रही थी लेकिन अंतिम मिनट में पूजा ने दो अंक लेकर बराबरी की और फिर जीत दर्ज की। इस वर्ग में मंजू को भी उलटफेर का सामना करना पड़ा जिसे मानसी ने 4-3 से हरा दिया। मानसी को हालांकि सरिता ने अगले मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखा फाइनल में पहुंची। फाइनल में 52वें सेकेंड में सरिता का घुटना चोटिल हो गया, लेकिन फिर भी वह पूजा पर भारी पड़ी। एशियाई चैम्पियनशिप (2018) में रजत पदक जीतने वाली सरिता ने अपनी मानसिक मजबूती और दमदार डिफेंस से पूजा को हावी होने का मौका नहीं दिया।

विश्व चैम्पियनशिप का टिकट कटाने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उसके खेल के मुताबिक तैयारी की थी। हम दोनों एक-दूसरे के खेल को अच्छे से जानते हैं। मैं रक्षात्मक होकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी ऐसे में आज शुरू से आक्रामक रहना फायदेमंद रहा। पूजा बड़ी खिलाड़ी है और उसके खिलाफ इस नतीजे से मैं खुश हूं।’’ रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को 62 किग्रा भार वर्ग में अंकिता को पटखनी देने में सिर्फ 58 सेकंड का समय लगा, जबकि फाइनल बाउट में उन्होंने एक पीरियड में ही रेशमा मान को शिकस्त दी।

दिव्या काकरान ने 68 किग्रा में विश्व चैम्पियनशिप का टिकट कटाया। उन्होंने पहले नयना को 7-2 और फिर फाइनल में नवजोत कौर को 6-3 से शिकस्त दी। किरण ने 76 किग्रा और सीमा बिस्ला ने 50 किग्रा भार वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन कजाखस्तान में 14 से 22 सिंतबर तक होगा। यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। गैर ओलंपिक स्पर्धा के चार भार वर्गों के चयन ट्रायल्स का आयोजन अगस्त के दूसरे सप्ताह में होगा।

टॅग्स :रेसलिंगविनेश फोगाटसाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!