लाइव न्यूज़ :

कुश्ती: रेलवे ने भारत केसरी दंगल के लिए घोषित की टीम, भिवानी में 21 मार्च से भिड़ेंगे पहलवान

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2018 15:25 IST

इस दंगल में रेलवे समेत हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Open in App

भिवानी, 17 मार्च: हरियाणा के भिवानी के भीम स्टेडियम में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले भारत केसरी दंगल-2018  के लिए रेलवे ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। रेलवे के स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड ने इसके लिए 10 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी के मौके पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों में 10-10 पहलवान शामिल होंगे। यह दंगल पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित किया जाना है। 

रेलवे ने घोषित की अपनी टीम

रेलवे ने शुक्रवार को अपने टीम की घोषणा की। इसमें पुरुषों में 57 किलोग्राम वर्ग में नितिन राठी, 65 किलोग्राम वर्ग में बजरंग पुनिया, 74 किलोग्राम वर्ग में प्रवीण राणा, 86 किलोग्राम वर्ग में पवन कुमार और 97 किलोग्राम वर्ग में सत्यव्रत कदयान शामिल हैं। वहीं, महिलाओं में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सीमा, 57 किलोग्राम वर्ग में ललिता शेरावत, 62 किलोग्राम वर्ग में सरिता मौर, 68 किलोग्राम वर्ग में ऋतु मलिक और 75 किलोग्राम वर्ग में किरण बिश्नोई शामिल हैं। (और पढ़ें- SLvBAN: श्रीलंका पर जीत के जश्न में बहके बांग्लादेशी खिलाड़ी, तोड़ा ड्रेसिंग रूम का शीशा!)

एक करोड़ होगी इनामी राशि

हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे इस दंगल में रेलवे समेत हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस दंगल की अधिकतम इनामी राशि एक करोड़ रुपये है। इस दंगल में 10 भार वर्गों में 5 पुरुष और 5 महिला विजेताओं को 1 करोड़ रुपये इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा पहले रनर अप को 50 लाख रुपये और दूसरे रनर अप को 25 लाख इनाम दिए जाएंगे। तीसरे रनर अप के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। (और पढ़ें- भारतीय मूल के इस क्रिकेटर पर दो महिलाओं के सामने कपड़े उतारने के लिए लगा छह महीने का बैन)

टॅग्स :रेसलिंगखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम