लाइव न्यूज़ :

विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी विनेश फोगाट, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: September 24, 2018 11:52 IST

विजेता विनेश फोगाट लखनऊ में अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट लखनऊ में अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगने के कारण विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी।

विनेश पहले चोट के बारे में बताने से इन्कार करती रही, लेकिन बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे आपको यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है मैं हंगरी में आगामी विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाऊंगी। दुर्भाग्य से दो दिन पहले अभ्यास के दौरान मेरी कोहनी में चोट लग गई। चिकित्सक ने मुझे चार से छह सप्ताह के विश्राम की सलाह दी है। ’’

भारतीय कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘यह हमारे लिए करारा झटका है। अभ्यास के दौरान उसकी कोहनी में चोट लग गई और मुंबई में एमआरआई स्कैन से लिगामेंट में चोट का पता चला है। ऐसे में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना जोखिम भरा होगा।’’

विनेश को विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी। वह 50 किग्रा भार वर्ग में भाग लेती जिसमें उन्हें पदक का दावेदार माना जा रहा था। राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

डब्ल्यूएफआई अब उनके स्थान पर दूसरी पहलवान का चयन करेगा, क्योंकि 50 किग्रा में भाग लेने वाली रितु फोगाट 53 किग्रा के लिये चुनी गई है। विश्व चैंपियनशिप 20 से 28 अक्तूबर के बीच बुडापेस्ट में होगी।

टॅग्स :विनेश फोगाटरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!