लाइव न्यूज़ :

विश्व टूर फाइनल्स: जीत के साथ सिंधू, हार के साथ श्रीकांत का अभियान समाप्त

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:28 IST

Open in App

बैंकॉक, 29 जनवरी नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में सांत्वना भरी जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया लेकिन किदांबी श्रीकांत को शुक्रवार को यहां एक और हार का सामना करना पड़ा।

पहले दो मैचों में हार झेलने वाली ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने अपने तीसरे और अंतिम मुकाबले में दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-18 21-15 से हराया।

सिंधू ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अच्छा अंत रहा। असल में कल तक मेरे पास मौका था। दुर्भाग्य से टाइ के खिलाफ मुकाबले का नतीजा पक्ष में नहीं रहा इसलिए मेरे पास मौका नहीं रहा। अन्यथा यह अच्छा मुकाबला था।’’

श्रीकांत को हालांकि हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के खिलाफ 21-12 18-21 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

सिंधू ने पहले गेम में 9-5 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक वह 11-9 से आगे थी। चोचुवोंग ने इसके बाद वापसी करते हुए स्कोर 15-14 किया लेकिन सिंधू ने धैर्य बरकरार रखते हुए पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में सिंधू ने दबदबा बनाया और 6-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद बढ़त बरकरार रखते हुए दूसरा गेम और मैच जीत लिया।

सिंधू ने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के लिए दो मैच हारने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है लेकिन मुझे लगता है कि इन जीत के साथ वापसी करना बेहद महत्वपूर्ण है। कल की निराशा के बाद मैंने सिर्फ अपना खेल खेला।’’

पुरुष एकल में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने पहला गेम जीता लेकिन बाकी दोनों गेम में लय कायम नहीं रख सके । यह उनका तीसरा और आखिरी राउंड रॉबिन मैच था ।

ग्रुप बी का यह पुरूष एकल मैच एक घंटे और पांच मिनट तक चला । दोनों खिलाड़ियों का इस मैच से पहले एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 2 . 2 का था ।

श्रीकांत को गुरूवार को दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी वांग जू वेइ ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उनकी उम्मीदें तोड़ दी थी ।

उस मैच की तरह इसमें भी श्रीकांत ने शुरूआत अच्छी की और पहला गेम जीतकर बढत बना ली लेकिन बाकी दोनों गेम में वह उसे दोहरा नहीं सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!