लाइव न्यूज़ :

रॉसी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विश्व कप विजेता टीम के साथी खिलाड़ी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:44 IST

Open in App

विसेंजा (इटली) 13 दिसंबर (एपी) इटली के विश्व कप विजेता फुटबॉल कप्तान पाओलो रॉसी के अंतिम संस्कार में उनके टीम के खिलाड़ियो ने ताबूत उठाया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

फीफा विश्व कप 1982 में टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रॉसी का बुधवार को 64 साल की उम्र में निधन हो गया था।

कोराना वायरस के कारण लागू प्रतिबंधों के कारण इसमें सिर्फ 300 लोगों को शामिल होने की अनुमति थी लेकिन जब उनके पार्थिव शरीर को जब स्टेडियो मेंटी (विसेंजा स्थित फुटबॉल स्टेडियम) में रखा गया तो उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जमा हो गये।

इटली की गज्जेटा अखबार के मुताबिक रॉसी के बेटे एलेसैंड्रो के साथ विश्व कप विजेता टीम के उनके साथी मार्को टेरडेल्ली और एंटोनियो काबरिनि उनके ताबूत को उठाया था। ताबूत के ऊपर विश्व कप (1982) टी-शर्ट को रखा गया था।

काबरिनि ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ अपने टीम के सदस्य को नहीं खोया है मैंने अपने दोस्त और भाई को खोया है। ’’

रॉसी के सम्मान में सीरि ए (इटली की शीर्ष घरेलू लीग) के मैचों में खिलाड़ी एक मिनट का मौन रखेंगे और हाथ में काले रंग की पट्टी के साथ खेलेंगे।

रॉसी ने सट्टेबाजी के मामले में निलंबन से 1980 वापसी के बाद दमदार प्रदर्शन किया और 1982 में अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व करने के साथ उन्होंने स्पेन में हुए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा छह गोल दागे। इसमें ब्राजील के खिलाफ 3-2 की जीत में उन्होंने हैट्रिक लगायी थी।

उन्होंने वेस्ट जर्मनी के खिलाफ फाइनल मैच का पहला गोल किया था। इटली ने इस मैच को 3-1 से अपने नाम कर विश्व कप का खिताब उठाया था। वह 1982 में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!